रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम को वापस ले सरकार

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया, निज संवाददाता। शहर के कचहरी रोड स्थित सपा कार्यालय में सोमवार को समाजवादी युवजन सभा की बैठक आयोजित हुई। जिसमें बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के द

रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े दाम को वापस ले सरकार

देवरिया, निज संवाददाता। शहर के कचहरी रोड स्थित सपा कार्यालय में सोमवार को समाजवादी युवजन सभा की बैठक आयोजित हुई। जिसमें बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के दामों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही बढ़ाई गए दाम को वापस लेने की मांग की गई।सयुस जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी का दम घोंट दिया है। जरूरत का सामान दिन पर दिन महंगा हो रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 29 रुपए की बढ़ोत्तरी कर भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई का एक और झटका दे दिया है। आम जनता महंगाई से कराह रही है।

पिछले 3 महीने में घरेलू गैस सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो गया है, वहीं कामर्शियल सिलेंडर की कीमतें हजार रुपए से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। डीजल पेट्रोल एवं सीएनजी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। डीजल पेट्रोल एवं गैस के दाम बढ़ने से परिवहन एवं खाने पीने की चीजें महंगी हो गई है। भाजपा सरकार को गरीबों, मध्यम वर्ग और आम जनता की कोई चिंता नहीं है। भाजपा की नीतियां गरीब विरोधी है। सूरज कुशवाहा, अभयशंकर, शिवनाथ, मनीष सैथवार, अमरनाथ,विजय यादव, रामविश्वास, रामबृक्ष राजभर, अरबाज रशीद, सूरज,अमित वर्मा, देवेश कुमार बैठक में मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।