Deoria News: पानी का छींटा पड़ने पर युवक को घोंप दिया चाकू, गंभीर

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र में पानी के छींटे पड़ने

पानी का छींटा पड़ने पर युवक को घोंप दिया चाकू, गंभीर
पानी का छींटा पड़ने पर युवक को घोंप दिया चाकू, गंभीर

Deoria News: गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र में पानी के छींटे पड़ने पर मनबढ़ों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर एक बाइक सवार युवक को जख्मी कर दिया और फरार हो गए। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया से चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।गौरीबाजार के देवतहां निवासी विशाल यादव (20) पुत्र भभूतन यादव रविवार को बाइक से बगल के गांव चिलौना गए थे। बताया जाता है कि गिट्टी गिरी सड़क पर उनकी बाइक से गुजरै रहे दो युवकों पर पानी के छींटे पड़ गए।

जिससे युवकों व बाइक सवार में कहासुनी हो गई। छीटें पड़ने से खुन्नस खाए युवक बाइक सवार को मोबाइल पर देख लेने की धमकी देने लगे। इसी बीच सोमवार देर शाम पानी के छींटे पड़ने से नाराज युवकों ने रास्ते में घेर कर विशाल पर चाकू से ताबतोड़ वार कर जख्मीं कर दिया। दौड़ कर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर हालत में लेकर सीएचसी पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सीएचसी से चिकित्सकों ने उसे देवरिया भेज दिया। यहां से हालत गंभीर देख गोरखपुर भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस चिल्लौना और करमहा के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: पानी का छींटा पड़ने पर युवक को घोंप दिया चाकू, गंभीर