नाली के स्लैब से फिसल कर युवक घायल
Deoria News - सलेमपुर के एक वार्ड में नाली का स्लैब टूटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राजू मद्धेशिया नामक युवक का पैर फिसल गया और वह गिरकर अचेत हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वार्डवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत की थी, लेकिन मरम्मत नहीं हुई।

सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के एक वार्ड में नाली का स्लैब टूटे होने के कारण सोमवार सुबह एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया। उपनगर के वार्ड नम्बर चार निवासी राजू मद्धेशिया पुत्र दीना नाथ मद्धेशिया सोमवार की सुबह मोहल्ले के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान नाली के ऊपर बना स्लैब टूटा होने के कारण उनका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिरकर अचेत हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने युवक का उपचार किया।
वार्डवासियों का आरोप है कि नाली के टूटे स्लैब की शिकायत नगर पंचायत प्रशासन से की गई। लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों ने जल्द से जल्द स्लैब ठीक कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


