आंबेडकर जयंती पर टेंट लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, गंभीर झुलसा
Deoria News - सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली लाला गांव में
सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली लाला गांव में मंगलवार दोपहर को आंबेडकर जयंती कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। युवक का इलाज सीएचसी सलेमपुर पर चल रहा है।कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली लाला गांव निवासी शेषनाथ कुमार (22) पुत्र परमेश्वर प्रसाद मंगलवार को दोपहर में गांव में आयोजित आंबेडकर जयंती कार्यक्रम के लिए टेंट लगा रहे थे। इसी दौरान टेंट का पाइप लगाते समय ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया।
करंट लगने से युवक झुलसकर नीचे गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


