
युवक ने फंदा लगाकर जान देने का किया प्रयास
Deoria News - महुआडीह में 28 वर्षीय रामसागर गुप्ता ने घरेलू कलह के कारण आत्महत्या का प्रयास किया। वह अपने मामा के घर पर रह रहा था, जहाँ उसने पंखे से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। परिवार वालों ने उसे समय पर बचा...
महुआडीह। गृह कलह में एक युवक ने गुरुवार की रात फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। हालांकि परिजनों ने भनक लगते ही फंदे से उतार मेडिकल कालेज पहुंचा दिया, जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के अनुरुधवा गांव निवासी रामसागर गुप्ता (28) अपने मामा के घर रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल टोला महुआबारी में रहता है। गृह कलह से तंग आकर गुरुवार की रात को कमरे में पंखे की कुंडी के सहारे फांसी लगाकर जान देने की कोशिश किया। परिवार के लोगों ने समय रहते युवक को फंदे से लटकता हुआ देख लिया।

तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा और मेडिकल कालेज पहुंचाया। घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार महुआडीह। सो रही एक महिला के घर में घुसकर एक युवक ने छेड़खानी की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि भोजन करने के बाद वह कमरे में सो रही थी। इस बीच गांव का अजरुद्दीन कमरे में घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


