
घर जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, चाकू से हमला
Deoria News - लार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक विशाल यादव पर दबंगों ने चाकू से हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों की भीड़ ने उसकी जान बचाई और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम लार से अपने घर जा रहे एक युवक को दबंगों ने रास्ते में घेरकर मारपीट करने के साथ ही चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने किसी तरह युवक की जान बचाई और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव निवासी विशाल यादव (22) पुत्र राजाराम यादव शुक्रवार की शाम बाइक से लार की तरफ किसी कार्य से आया था।
लार से वापस अपने घर जा रहा था। अभी लार पिण्डी मार्ग पर धनगढ़ी गांव के समीप पहुंचा था की दबंग युवकों ने उसे रास्तों में उसे घेर लिया और उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यही नहीं विशाल के पीठ, गर्दन, बाह सहित कई अन्य जगहों पर चाकू से भी हमला किया है। इस दौरान मौके पर जुटी लोगों की भीड़ ने किसी तरह युवक की जान बचाई और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




