युवक ने चौकी इंचार्ज का नेम प्लेट व बैज नोचा
Deoria News - तरकुलवा में बोर्ड परीक्षा के बाद चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार को एक युवक ने उलझा लिया। युवक ने उनकी वर्दी की नाम प्लेट और बैज नोच लिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई उच्च अधिकारियों से परामर्श के बाद की जाएगी।

तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों को सुरक्षित बाहर निकालकर रास्ता खाली करा रहे रामपुर खास के चौकी इंचार्ज से एक युवक उलझ गया। इस दौरान युवक ने उनकी वर्दी की नेम प्लेट व बैज नोच लिया। रामपुर खास के चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार नवतप्पी इंटर कॉलेज के सामने ड्यूटी पर तैनात थे। शाम को बोर्ड परीक्षा की छुट्टी होने के बाद वहां काफी भीड़ जमा हो गई थी। चौकी इंचार्ज भीड़ को नियंत्रित कर रास्ता खाली करा रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक उनसे उलझ गए। विवाद के दौरान एक युवक ने उनकी वर्दी का बैच और नेम प्लेट नोच ली तथा उन्हें धक्का भी दे दिया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजय कुमार चंदेल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने बताया कि युवक को केवल वहां से हटने के लिए कहा गया था। इसी बात पर वह उलझ गया और वर्दी का बैच व नेम प्लेट नोच ली। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों से परामर्श के बाद ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


