Deoria News: थाने पर नहीं मिला न्याय, एसपी कार्यालय पहुंचा युवक
Deoria News: महुआडीह में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बाइक रोककर पिटाई की गई। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी से मुलाकात कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच के लिए सीओ सिटी को निर्देश दिए हैं।

Deoria News: महुआडीह , हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की बाइक रोककर कुछ लोगों ने पिटाई की। थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने एसपी अभिजीत आर शंकर से मुलाकात की और जांच कर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने सीओ सिटी को प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया है।महुआडीह थाना क्षेत्र के बेलवा बाजार गांव निवासी राधेश्याम मद्धेशिया ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर बेटे के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा शुभम मद्धेशिया 16 अगस्त की शाम महुआडीह से बाइक से घर जा रहा था।
आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने रास्ते में उसकी बाइक रोक ली और अपशब्द बोलना शुरू कर दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने रॉड तथा सड़क किनारे पड़े ईंट-पत्थर से शुभम पर हमला हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार कराया और तहरीर दी गई। लेकिन पुलिस की तरफ से काई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टे दूसरे तरफ से पुलिस ने उसके बेटे के विरुद्ध ही केस दर्ज कर लिया।


