Deoria News: प्रेमी के घर पहुंचने से पहले युवती को पुलिस ने किया बरामद

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News: महदहां के एक गांव से एक युवती ने अचानक घर छोड़ दिया। पुलिस ने रसड़ा बस स्टैंड से उसे बरामद किया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी के कहने पर घर से निकली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है जिसमें रुपये के लेन-देन का भी मामला सामने आया है।

Deoria News: प्रेमी के घर पहुंचने से पहले युवती को पुलिस ने किया बरामद

Deoria News: महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से गुरुवार सुबह घर से निकली युवती को पुलिस ने समय रहते रसड़ा बस स्टैंड से बरामद कर लिया। पुलिस युवती को सलेमपुर ले आई, जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। युवती के घर से निकलने की वजह को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरुवार सुबह युवती के अचानक घर से चले जाने पर परिजन शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे थे। इसी दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि युवती घर से निकलकर अपने प्रेमी के घर जाने के लिए रवाना हो गई है। इसके बाद पुलिस ने परिजनों के साथ युवती की तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान पुलिस ने उसे रसड़ा बस स्टैंड से बरामद कर लिया। पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी के कहने पर घर से निकली थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती और युवक के बीच रुपये के लेन-देन की बात भी सामने आई है। हालांकि इस संबंध में पुलिस अभी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: प्रेमी के घर पहुंचने से पहले युवती को पुलिस ने किया बरामद