युवक को बेवफाई करना पड़ा महंगा, प्रेमिका ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा
देवरिया में एक युवती ने अपने प्रेमी की जमकर धुनाई की। युवक ने युवती से बेवफाई की थी और बातचीत से दूरी बना ली थी। प्रेमी से मिलने पर युवती ने उसे पेड़ के नीचे पकड़कर पिटाई की। लोगों ने बीच-बचाव किया, जिससे युवक भागने में सफल रहा। पुलिस मामले की जानकारी ली लेकिन युवक के गायब होने पर कोई कार्रवाई नहीं की।

देवरिया, निज संवाददाता। शहर के पुलिस लाइन गेट के समीप रविवार की दोपहर एक युवती ने अपने प्रेमी की जमकर धुनाई की। हालांकि लोगों ने बीच बचाव कर उसे छुड़ा दिया। इस बीच युवक मौका पाकर फरार हो गया।
प्रेम-प्रसंग का विवाद
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती से एक युवक का प्रेम-प्रसंग रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों युवक प्रेमिका से बेवफाई कर दिया है और दूरी बना लिया है। वह न तो युवती का फोन उठा रहा है और न ही बातचीत ही कर रहा है। साथ ही युवती का नंबर ब्लाक कर दिया है। रविवार की दोपहर युवती पुलिस पुलिस लाइन मंदिर की तरफ से मुख्य मार्ग की तरफ जा रही थी, अभी वह पुलिस लाइन के पहले गेट पर ही पहुंची थी कि उसका प्रेमी मिल गया।
पिटाई का घटनाक्रम
इसके बाद युवती उसे पकड़ कर पेड़ के नीचे ले गई और फिर बातचीत करने के साथ ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। युवती की पिटाई करता देख चाय के दुकान पर बैठे लोग दौड़ कर पहुंचे और बीच बचाव किए। इस बीच युवक मौके से फरार हो गया। कुछ देर में पुलिस पहुंची और युवती से जानकारी ली। हालांकि युवक के गायब होने के चलते पुलिस कोई कार्रवाई किए बिना ही बैरंग वापस लौट गई।
सवाल और जवाब
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


