ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत
Deoria News - भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बरईपार बाबू निवासी निक्कू पासवान की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने पुलिस को सूचना दी, जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निक्कू अपने पिता का एकलौता पुत्र था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। इस घटना से परिवार में गहरा शोक है।

भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बरईपार बाबू के रहने वाले एक युवक की ससुराल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बरईपार बाबू निवासी निक्कू पासवान (24) वर्ष पुत्र स्व. नंद जी पासवान का सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के मलकौली में ससुराल है। निक्कू पासवान गुरुवार की दोपहर अपनी पत्नी निक्की देवी व दो बच्चों के साथ ससुराल गया था। बताया जाता है कि रात में सोने के बाद वह सुबह तक सोया ही रह गया।
परिजन उसे जगाने की कोशिश किए तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। सूचना पर युवक के गांव से ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर परिजनों के कहने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी । निक्कू पासवान अपने पिता का एकलौता पुत्र था उसके पिता का भी कुछ वर्ष पहले मौत हो चुका है। दो बहनों में वह माझील भाई था। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। निक्कू गांव में रह कर मजदूरी करके अपनी पत्नी और दो बच्चों का भरण पोषण करता था। उसके एक-दो साल की बेटी और एक दो मां का दूधमुहा बच्चा है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



