जीआईसी प्रवक्ता पद हेतु 14 जून को होगी लिखित परीक्षा

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया, निज संवाददाता। राजकीय इंटर कालेज में प्रवक्ता पद हेतु 14 जून रविवार को

जीआईसी प्रवक्ता पद हेतु 14 जून को होगी लिखित परीक्षा

देवरिया, निज संवाददाता। राजकीय इंटर कालेज में प्रवक्ता पद हेतु 14 जून रविवार को जिले के ग्यारह परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। परीक्षा की सुचिता के दृष्टिगत सभी केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने परीक्षा सकुशल व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नामित कर दिया है। परीक्षा में महिला व पुरुष दोनों शामिल होंगे।परीक्षा के लिए जिले के जिन ग्यारह विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है उनमें दीनानाथ राजकीय महिला पीजी कॉलेज सीसी रोड, राजकीय इंटर कालेज कोतवाली रोड, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज जलकल रोड, एसएसबीएल इंटर कॉलेज गोरखपुर रोड, बाबा राघव दास इंटर कॉलेज न्यू कॉलोनी, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, अशोक इंटर कॉलेज डुमरी रामपुर कारखाना, जनता इंटर कॉलेज सोनूघाट, लाला करमचंद थापर इंटर कालेज बैतालपुर, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज गरुणपार व राजकीय पॉलिटेक्निक गोरखपुर रोड शामिल हैं।

14 जून रविवार को 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी। परीक्षा में सामान्य अध्ययन व वैकल्पिक विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट कड़ी निगरानी रखेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।