पर्यावरण की छोटी सी खबर वाहक है गौरैया पक्षी

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया के कम्पोजिट विद्यालय बगहां मठिया में विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गौरैया संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार राय ने गौरैया के पर्यावरण में महत्व को बताया। इको क्लब की शिक्षिका स्वाति सिंह ने लोगों से गौरैया के लिए घरों में पानी और दाना रखने की अपील की।

पर्यावरण की छोटी सी खबर वाहक है गौरैया पक्षी

देवरिया, निज संवाददाता। सदर विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय बगहां मठिया में इको क्लब द्वारा विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। जिसमें गौरैया संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया एवं उनके महत्व के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार राय ने कहा कि गौरैया सिर्फ पक्षी नहीं, हमारे पर्यावरण की छोटी सी खबर वाहक है। यह अनाज के दाने, कीड़े -मकोड़े खाकर संतुलन बनाए रखतीं हैं। मोबाइल टॉवर कांच कंक्रीट के जंगल और कीटनाशकों ने इनका घर छीन लिया है। हम थोड़ा सा ध्यान दें तो गौरैया को बचाया जा सकता है। इको क्लब की नोडल शिक्षिका स्वाति सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि अपने घरों में एक बर्तन में पानी, थोड़ा दान और एक घोंसला स्थल बनाकर रखें, ताकि गौरैया फिर से दरवाजे पर दस्तक दें।

विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें विजयी प्रतिभागी बच्चों को प्रभारी प्रधानाध्यापिका इंद्रावती देवी ने पुरस्कृत किया गया। इस दौरान संध्या यादव, विनीता कुमारी, रजनीकांत तिवारी, शाहजहां बेगम, सुमन चौहान ,मोहम्मद जाकिर हुसैन अंसारी आदि रहे।गौरैया का घरों से दूर होना शुभ संकेत नहींविश्व गौरैया दिवस पर अर्चना फाउंडेशन के ट्रस्टी हिमांशु कुमार सिंह ने शुक्रवार को सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी को बर्ड हाउस और गौरैया का एक प्रतीक मास्कट भेंट किया। सदर विधायक ने कहा कि लगातार कटते पेड़ और बढ़ते तापमान से गौरैया घरों से दूर होती जा रहीं हैं, जो कि भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।