Deoria News: संवाद और जागरूकता से मानसिक रोगों से होगा बचाव

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर देवरिया में रोटरी क्लब ने परिचर्चा आयोजित की। विशेषज्ञों ने कहा कि आधुनिक जीवनशैली, काम का दबाव और परिवारों में संवाद की कमी मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने मानसिक रोगों के लक्षणों की समय पर पहचान, उपचार और जागरूकता पर जोर दिया। वक्ताओं ने भ्रांतियां दूर करने और मानसिक रोगियों को सहायता देने को सामूहिक जिम्मेदारी बताया।

संवाद और जागरूकता से मानसिक रोगों से होगा बचाव
संवाद और जागरूकता से मानसिक रोगों से होगा बचाव

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शहर के कसया रोड स्थित एक होटल मे रोटरी क्लब देवरिया द्वारा परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता ने कहा कि संवाद व जागरूकता से मानसिक रोगों का बचाव होगा। आधुनिक जीवन शैली मानसिक बीमारी को बढ़ावा दे रही है। मानसिक रोग के सम्बन्ध में समाज में व्याप्त भ्रान्तियों को दूर करना होगा। मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. अनूप श्रीवास्तव ने बच्चों, जवानों से लेकर बुजुर्गो में होने वाले मानसिक रोग के लक्षणों की जानकारी दी। कहा कि हर 7 में से एक व्यक्ति है मानसिक रोग का शिकार है तथा 13 फ़ीसदी लोगों को मानसिक रोग होने की संभावना रहती है।

70 से 90 फीसदी मानसिक रोगी हेल्प नहीं लेते हैं। समय से पहचान कर मानसिक रोगों का इलाज हो सकता है। विशिष्ट अथिति डा. विवेक मिश्र ने कहा कि मानसिक रोगियों को पहचानना,समुचित सहायता देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। परिवारों में संवाद और आत्मीयता की कमी, प्रगति की अन्धी दौड़ से मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। आईटीआई प्रधानाचार्य केके राम ने कहा कि अतिरिक्त कार्य का बोझ, खराब जीवन शैली को मानसिक रोग का प्रमुख कारक है l क्लब के अध्यक्ष रोट राकेश धर द्विवेदी ने कहा कि क्लब समय समय पर सामाजिक मुद्दों को उठाने का प्रयास करता है। संचालन हिमांशु कुमार सिंह व आभार सिद्ध नाथ चतुर्वेदी ने जताया। इसमें इमरान लारी, गोपाल कृष्ण सिंह रामू, प्रभाकर मिश्र, अमित त्रिपाठी, विनोद यादव, मिथिलेश कुशवाहा, विजय सिंह, डा. अविनाश चौरसिया, संदीप गुप्ता, संदीप मल्ल, अविनाश सिंह, सुज़ीत मिश्रा, अविनाश बैरनवाल, पुण्य प्रकाश तिवारी, रणजीत सिंह, अनिल गुप्ता, अजय जायसवाल, सत्येन्द्र शुक्ला, राकेश सिंह, विपिन यादव, विजय चौरसिया, तेज पुंज त्रिपाठी, डा. अभिनव सिंह आदि मौजूद रहे। l

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: संवाद और जागरूकता से मानसिक रोगों से होगा बचाव