ईंट भट्ठा पर कार्य करने वाले मजदूर ने साड़ी का फंदा लगाकर दी जान
Deoria News - देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने ईंट भट्ठा से 200 मीटर दूर पेड़ पर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। राजेश पासवान, जो पिछले 40 साल से भट्ठा पर काम कर रहा था, की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भरथुआ (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा पर कार्य करने वाले एक मजदूर ने भट्ठा से दो सौ मीटर की दूरी पर एक पेड़ में साड़ी का फंदा लगाकर शुक्रवार की सुबह जान दे दी। आसपास के लोगों ने शव लटकता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।भलुअनी थाना क्षेत्र के पिपर डाढ़ी गांव निवासी राजेश पासवान (45) पुत्र कपूर चन्द्र करीब 40 साल से खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पकड़ी ओझा गांव स्थित एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करता था।
वह शुक्रवार की तड़के ईंट भट्ठा से दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित पेड़ में साड़ी का फंदा गले में लगाकर जा दे दी। आसपास के लोगों ने मजदूर के शव को देख मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मजदूर की मौत की सूचना परिजनों को होते ही घर में कोहराम मच गया। उसकी मौत पर पत्नी जीरा देवी व बच्चों का रोकर बुरा हाल है। मजदूर के तीन बेटियां व दो बेटे हैं। एसओ खुखुन्दू ने राहुल कुमार सिंह ने बताया कि एक ईंट भट्ठा पर कार्य करने वाला मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


