Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsWomen s Commission Hearing in Deoria Addressing Domestic Violence and Workplace Harassment

महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की फरियाद

Deoria News - देवरिया, निज संवादताता।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतू शाही जी के अध्यक्षता में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जनसुनव

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाWed, 24 Sep 2025 10:16 AM
share Share
Follow Us on
महिला आयोग की सदस्य ने सुनी महिलाओं की फरियाद

देवरिया, निज संवादताता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतू शाही जी के अध्यक्षता में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित समस्याओं, शिकायतों एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित हुईं और उन्होंने घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, भरण-पोषण, विवाह संबंधी समस्याओं तथा अन्य कानूनी व सामाजिक मुद्दों पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। आयोग के सदस्य ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों और अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों और उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

महिला आयोग की सदस्य शाही ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और सम्मान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। आयोग प्रत्येक स्तर पर पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु प्रतिबद्ध है। इस दौरान अनिल कुमार सोनकर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, वन स्टाप सेंटर, हब फार इम्पावेर्मेंट ऑफ़ वुमन के कर्मी व पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।