Deoria News: ओपीडी से दवा काउंटर तक जाने में महिलाओं को छूट जाते हैं पसीने

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News: महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में आने वाली महिलाओं को दवा प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाएं गर्मी और धूप में घंटों इंतजार कर रही हैं। दवा वितरण काउंटर न होने से परेशानी और बढ़ गई है। इस समस्या का समाधान करने के लिए अलग काउंटर की आवश्यकता है।

Deoria News: ओपीडी से दवा काउंटर तक जाने में महिलाओं को छूट जाते हैं पसीने

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में आने वाली महिलाओं को दवा के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दवा वितरण काउंटर तक जाने में गर्भवती सहित अन्य महिला मरीजों के पसीने छूट जाते हैं। यहां काउंटर न होने से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। धूप और उमस भरी गर्मी में देर तक खड़ा रहने से उन्हें दिक्कत होती है। यहां अलग काउंटर होने से महिलाओं को दवा लेने में जहां आसानी होती, वहीं भीड़ भी बंट जाती, जिससे मरीजों को सहूलित होगी। मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में महिला अस्पताल स्थित है। यहां इलाज, जांच सहित अन्य सुविधाएं हैं। शहर से लेकर ग्रामीणांचल व बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों से हर रोज करीब ढाई से तीन सौ से अधिक लोग आते हैं। इसमें स्त्री रोग व गर्भवती शामिल होती हैं। इसके अलावा फालोअप में भी मरीज आते हैं। ओपीडी में लंबी कतार लगती है। भवन में ही रजिस्ट्रेशन, पैथालाजी जांच, बिलिंग की सुविधा है, लेकिन दवा का काउंटर नहीं है। ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के बाद गर्भवती व अन्य महिला मरीजों को दवा के लिए दूरी तय करने में पसीने छूट जाते हैं। पुराने भवन में एक स्थान पर चार काउंटर से दवा वितरण कार्य होता है, लेकिन भीड़ अधिक होती है। महिलाओं के लिए दो काउंटर होने से दूर तक लाइन लगती है। इसमें गर्भवती व उनके तीमारदारों को दवा के लिए धूप व उमस भरी गर्मी में करीब डेढ़ से दो घंटे खड़ा होना पड़ता है। इसकी वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। पेयजल की व्यवस्था न होने से दिक्कत होती है। गर्भवती व महिला मरीजों का कहना है कि एमसीएच विंग में पर्ची, जांच सहित अन्य सुविधाओं की तरह अलग से दवा का काउंटर होने से भीड़ बंट जाएगी और कतार में देर तक खड़ा होने से निजात मिलेगी, वहीं दवा आसानी से उपलब्ध हो जाएगा.

डिस्चार्ज होने पर वार्ड में नहीं दी जाती दवा

मेडिकल कॉलेज के नए भवन स्थित पुरुष अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज के डिस्चार्ज होने पर वार्ड से ही दवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है, जबकि एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल में यह सुविधा नहीं है। ऐसे में अस्पताल से छुट्टी होने पर पर्ची पर लिखी दवा को लेने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। दवा लेने के लिए देर तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे तीमारदार को मरीज को लेकर घर जाने में विलंब हो जाता है। वार्ड से ही दवा मिलने से आसानी होगी।

प्रश्नोत्तर

✦महिलाओं को दवा लेने में क्या समस्याएं आ रही हैं?−
महिलाओं को दवा लेने में धूप, उमस और लंबी कतारों के कारण समस्याएं आ रही हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: ओपीडी से दवा काउंटर तक जाने में महिलाओं को छूट जाते हैं पसीने