नामांकन कराने निकली महिला दो बच्चों संग गायब
रामपुर कारखाना (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने के लिए...

रामपुर कारखाना (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद।
बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने के लिए निकली एक महिला दो बच्चों संग गायब हो गई। महिला के पति ने इस मामले में थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के महादेवा बाजार गांव निवासी बेबी गुप्ता अपने दो बच्चों अभिषेक नौ वर्ष और अमन 7 वर्ष का नामांकन कराने 5 जुलाई को घर से निकली। देर शाम तक वापस नहीं लौटी। बेबी के सास ने अपने बेटे पिंटू गुप्ता को मोबाइल फोन पर बहू और बच्चों के घर वापस नहीं लौटने की जानकारी दी। घबराया पिंटू घर पहुंचा। उसने सभी नात रिश्तेदारों के वहां मोबाइल फोन से पता किया। लेकिन पत्नी और बच्चों की जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार की शाम वह थाने पहुंचा। उसने पत्नी और बच्चों के गुम होने की थाने पर तहरीर दी।
उसका कहना है कि बेबी अपने साथ मोबाइल फोन भी ले गई है, जो लगातार स्विच ऑफ बता रहा है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि गुमशुदगी की तहरीर मिली है। मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है। जल्द ही पता कर लिया जाएगा।
