शादी के 10 साल बाद प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने पहुंच गई महिला

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

रामपुर कारखाना में एक महिला ने शादी के 10 साल बाद खुद को कुंवारी बताकर प्रेमी से कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन दिया। पुलिस वेरिफिकेशन में मामला उजागर हुआ। महिला पति और 9 साल के बेटे को छोड़कर प्रेमी से शादी पर अड़ी है, जबकि पति ने महिला के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।

शादी के 10 साल बाद प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने पहुंच गई महिला

रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। शादी के 10 साल बाद महिला ने अपने आप को कुंवारी बता प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने का एप्लीकेशन दे दिया। पुलिस वेरिफिकेशन में मामला उजागर हो गया। वह 9 साल के बेटे और पति को छोड़कर प्रेमी से शादी पर अड़ी हुई है। गुरुवार को थाने पर बयान देने पहुंची महिला की बात सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पति भी थाने पहुंचा और बिना तलाक लिए दूसरी शादी पर आमादा महिला के खिलाफ तहरीर दिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी 10 वर्ष पहले हुई। दोनों के 9 वर्ष का एक बेटा भी है। पति का आरोप है कि महिला अक्सर मोबाइल फोन से किसी से बात करती रहती थी। पति और नौ वर्ष के बेटे को छोड़कर महिला ने अपने प्रेमी से शादी के लिए गुपचुप ढंग से कोर्ट मैरिज का एप्लीकेशन दिया था। वेरिफिकेशन के लिए कागजात रामपुर कारखाना थाने पहुंचा।

मामला उजागर

इसके बाद महिला का खेल उजागर हो गया। मामले को सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। हक्का-बक्का हो गए पति ने पुलिस कर्मियों के साथ महिला को समझने का बहुततेरा प्रयास किया, लेकिन वह प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने की बात पर अडिग रही। महिला के प्रेमी के साथ ही कोर्ट मैरिज की बात पर अड़े रहने से पति ने उसके खिलाफ थाने पर तहरीर दे दिया।

कानूनी स्थिति

पति का कहना है कि बिना तलाक लिए वह दूसरे से शादी नहीं कर सकती। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने कहा कि बिना पति को तलाक दिए दूसरी शादी करना अवैध है। तहरीर मिलने पर महिला के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

महिला ने प्रेमी से शादी के लिए कब आवेदन दिया?
महिला ने शादी के 10 साल बाद प्रेमी से कोर्ट मैरिज करने का एप्लीकेशन दिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।