संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत
रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के तारासारा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में

रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के तारासारा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में गुरुवार की शाम मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने का दावा कर रही है।तारासारा गांव के रहने वाले रमाशंकर तिवारी की बेटी सविता पांडेय की शादी गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बभनौली में अभिषेक पांडेय से हुई थी। मायके पक्ष की माने तो आए दिन ससुराली प्रताड़ित करते थे, जिसके चलते वह मायके में ही रहती थीं। हाल ही में वह ससुराल गई थीं, बाद में उन्हें प्रताड़ना के चलते मायके आना पड़ा।
गुरुवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में उनकी मौत हो गई। भाई की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


