Woman Robbed of 85 000 Rupees in Bihar Police Investigate Bike Thieves बैंक से रुपया निकाल कर लौट रही महिला से 85 हजार रुपए की लूट, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsWoman Robbed of 85 000 Rupees in Bihar Police Investigate Bike Thieves

बैंक से रुपया निकाल कर लौट रही महिला से 85 हजार रुपए की लूट

Deoria News - देवरिया में एक महिला, जो बिहार के मैरवा स्थित बैंक से 85 हजार रुपए निकालकर लौट रही थी, बाइक सवार बदमाशों द्वारा लूट ली गई। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और कुछ सुराग मिले हैं। एएसपी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाFri, 5 Sep 2025 09:02 AM
share Share
Follow Us on
बैंक से रुपया निकाल कर लौट रही महिला से 85 हजार रुपए की लूट

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम बिहार के मैरवा स्थित बैंक से रुपया निकाल कर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों गुरुवार की देर शाम 85 हजार रुपए लूट लिया और फरार हो गए। सूचना पर एएसपी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना के पर्दाफाश को एसओजी समेत अन्य टीम लगाई गई है। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बासोपट्टी गांव के निवासी रिंकी देवी बिहार के मैरवा स्थित एक बैंक पर गुरुवार को गई और 85 हजार रुपए निकाली। इसके बाद घर लौट रही थी। अभी श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में पहुंची थी कि बाइक सवार दो बदमाश आ गए और उनका पर्स छीन लिया।

जिसमें 85 हजार रुपए नगद, मोबाइल समेत अन्य सामान था। सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई। देर रात पुलिस टीम ने सीसी फुटेज खंगाला। इसमें कुछ साक्ष्य हाथ लगे है। एएसपी सुनील सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ सुराग हाथ लगे है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।