
फंदे से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
Deoria News - रुद्रपुर के लुअठहीं चौराहे पर किराये के कमरे में रहने वाली 35 वर्षीय कंचन यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पति से दूर, दो बच्चों की माँ कंचन आर्केस्ट्रा में काम करती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
रामलक्षन, हिन्दुस्तान संवाद। रुद्रपुर कोतवाली के लुअठहीं चौराहे पर किराये के कमरे में रहने वाली एक महिला का शुक्रवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। एक युवक से विवाद करने के बाद महिला के यह कदम उठाने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही कुछ भी कहने की बात कह रही है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पननहा की रहने वाली कंचन यादव (35) वर्ष की शादी सुरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में हुई थी।
दो बच्चे हैं। एक की उम्र छह व एक का पांच वर्ष उम्र है। पति से दूरी बनने के बाद महिला एक आर्केस्ट्रा में काम करती थी और बच्चों का भरण-पोषण करती थी। साथ ही लुअठही चौराहे पर किराये की मकान में रहती थी। सुबह बच्चे पढ़ने के लिए चले गए। कुछ घंटे बाद कंचन का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव के कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि एक युवक से महिला की बातचीत होती थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद महिला ने इस तरह का कदम उठाया है। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




