कागज में मिट्टी थमा महिला से ठगे 3.5 लाख के जेवरात
देवरिया में एक महिला को मेडिकल कालेज के गेट पर दो बाइक सवार ठगों ने ठगा। ठगों ने महिला को अपने जेवर एक पोटली में रखने को कहा और फिर उसे मिट्टी से भरी पोटली थमा दी। जब महिला ने पोटली खोली, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

देवरिया, निज संवाददाता। मेडिकल कालेज के गेट पर एक महिला को कागज में मिट्टी थमाकर बाइक सवार दो ठगों ने उसके 3.5 लाख के जेवर लेकर फरार हो गए। कागज को खोलने पर उसमें मिट्टी मिलने के बाद महिला को ठगी की जानकारी। मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर के बसियवां काली मंदिर निवासी सोना देवी मंगलवार को मेडिकल कालेज में भर्ती अपने एक रिश्तेदार को देखने गईं थी। उन्हे देखने के बाद सोना इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकलीं और मेडिकल कालेज के गेट पर स्थित एक चाय की दुकान के पास खड़ी हो गईं, उसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और उन्हे अपने बातों में उलझा लिया।
ठगों ने सोना से अपने जेवरात उतारकर एक पोटली में रखने को कहा, जेवर पोटली में रखने के बाद ठगों ने पोटली बदल कर कागज में मिट्टी रखी दूसरी पोटली सोना को थमां दी। दूसरी पोटली थमाने के बाद जेवरात वाली पोटली लेकर ठग मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद जब सोना ने पोटली को खोला और उसमें कागज में रखे मिट्टी को देखा तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद वे शोर मचाने लगीं,जिससे आस-पास के लोग इक्कठा हो गए। मामले में सोना ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


