सत्संग में हिस्सा लेने जा रही महिला की मौत, परिवार में मातम
Deoria News - बघौचघाट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा के समीप स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित सत्संग में हिस्सा लेने जा रही महिला की अचानक मौत हो गई। महिला की मौत

बघौचघाट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा के समीप स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित सत्संग में हिस्सा लेने जा रही महिला की अचानक मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जांच की।बघौचघाट थाना क्षेत्र के सखनी निवासी ज्ञांती देवी (65) पत्नी सुरेश मद्धेशिया रविवार को कस्बा के समीप स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पैदल ही जा रहीं थी। अभी वह कुछ ही दूर चलीं थी कि अचानक वह सड़क पर ही गिर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना के बाद पुलिस पहुंची और जांच की। ग्रामीणों के अनुसार महिला की तबीयत इन दिनों खराब चल रही थी। परिजनों ने पुलिस से बातचीत कर पंचनामा तैयार कराया और शव लेकर घर चले गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


