Woman Commits Suicide by Hanging in Suspected Circumstances in Khukhundu महिला ने फांसी लगाकर जान दी, Deoria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsWoman Commits Suicide by Hanging in Suspected Circumstances in Khukhundu

महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Deoria News - खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने पंखे की कुंडी से फांसी

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाWed, 3 Sep 2025 08:14 PM
share Share
Follow Us on
महिला ने फांसी लगाकर जान दी

खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने पंखे की कुंडी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के नरंगा गांव निवासिनी नंदिनी पांडेय (35) पत्नी अशोक पांडेय बुधवार को दोपहर में अपने घर के कमरे में पंखे की कुंडी में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर परिजनों में अशोक पांडेय के भतीजे जयप्रकाश पांडेय ने खुखुन्दू पुलिस को दिया। महिला का पति बाहर गुजरात में नौकरी करता है। महिला के तीन बच्चे पल्लवी (14), लाली (10) एवं नायरा 5 वर्ष की है। पल्लवी सुबह पढ़ने के लिए स्कूल के लिए गई हुई थी।

घर पर दो बच्चियों ही थी। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। अभी मौत के कारणों के बारे में पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।