ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियादेवरिया बस स्टेशन में वाई-फाई का शुभारंभ

देवरिया बस स्टेशन में वाई-फाई का शुभारंभ

देवरिया। निज संवाददाता देवरिया बस स्टेशन में मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने...

देवरिया बस स्टेशन में वाई-फाई का शुभारंभ
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाWed, 22 Sep 2021 04:20 AM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया। निज संवाददाता

देवरिया बस स्टेशन में मंगलवार को नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने वाई-फाई सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान ईओ रोहित सिंह की मौजूदगी में उन्होंने फीता काटकर इसकी शुरुआत की। शासन के निर्देश पर नगरपालिका की ओर से वाई-फाई के जरिये यात्रियों को मुफ्त इंटरनेट सेवा दी जायेगी।

अलका सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर देवरिया बस स्टेशन में आने वाले यात्रियों को वाई-फाई के जरिये मुफ्त इंटरनेट सेवा मुहैया कराई जा रही है। इससे यहां घंटों रहकर बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को सेवा का लाभ मिलेगा। ईओ रोहित सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर अन्य सार्वजनिक स्थानों पर इसी तरह वाई-फाई संसाधन लगाये जायेंगे। इस दौरान सभासद आशुतोष तिवारी, सेराज अहमद, गोविंद चौरसिया, आशीष गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, नित्यानंद पांडेय, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें