Deoria News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: गुरुवार को देवरिया के महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयी जनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. मिथिलेश सिंह समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

Deoria News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। गुरुवार को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयी जनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. मिथिलेश सिंह, विशिष्ट अतिथि देवेंद्र तिवारी, लोकेश गोयल व आयोजक प्रधानाचार्य डॉ. शशिपाल राव ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।17 वर्षीय बालक वर्ग के 56 किग्रा भार वर्ग में राहुल गुप्ता ने प्रथम, अभिषेक चौरसिया ने द्वितीय व प्रियांशु यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 65 किग्रा वर्ग में शौर्य प्रताप सिंह प्रथम रहे। 19 वर्षीय बालक वर्ग में आकाश शर्मा ने प्रथम व हरिओम मणि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

75 किग्रा वर्ग में शिवम शर्मा प्रथम और विवेक गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहे। 17 वर्षीय बालिका वर्ग के 44 किग्रा भार वर्ग में अंशिका गुप्ता चैंपियन बनी।अंशिका यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 48 किग्रा वर्ग में शिवांगी चौहान व 63 किग्रा वर्ग में अंशिका कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 19 वर्षीय बालिका वर्ग के 48 किग्रा भार वर्ग में साक्षी चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिला क्रीड़ा सचिव विवेक राव ने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। निर्णायक मोहम्मद नवाजिश, प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी, प्रवीण सिंह, अमित कुमार, उदयभान सिंह, श्वेता शाह, पुष्पा व शैलेन्द्र कुमार सैन रहे। इस दौरान रमेश सिंह, प्रधानाचार्य वकील सिंह, प्रधानाचार्य कैप्टन हरिकेश सिंह, अभय द्विवेदी, बसंत कुमार मिश्रा व हरीवल्लभ सिंह आदि उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम