Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsWeather Woes Dense Fog Disrupts Daily Life and Farmers Concerns Rise
कोहरे में लिपटी रही सुबह, दोपहर को छन कर निकली धूप

कोहरे में लिपटी रही सुबह, दोपहर को छन कर निकली धूप

संक्षेप:

Deoria News - बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। कभी तेज धूप

Nov 20, 2025 07:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बदली और ठंड हो जा रही है। गुरुवार को घने कोहरे की चादर में लिपटी सुबह आम जन को असहज कर गई। घने कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम रही। वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। दिन चढ़ने के साथ सूर्य के दर्शन तो हुए लेकिन धुंधलका दिन भर जारी रहा। कोहरे ने दिनचर्या को प्रभावित करने के साथ आवागमन में परेशानी खड़ी की। कोहरे के चलते वाहनों को दिन में लाइट जलाकर चलना पड़ा। आसमान में छाए बादल और कोहरे के चलते लोगों को दिन भर ठंड का अहसास हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौसम में उतार चढ़ाव के बीच गुरुवार को सुबह वातावरण में कोहरे की चादर तन गई। सुबह का नजारा रोज से हट कर था। 12 बजे के करीब कोहरे से छनकर निकली धूप के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। सुबह कोहरे के चलते सड़क पर सामने से आते वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे। उनके द्वारा जलाई गई बत्ती भी कोहरे के प्रभाव से बेअसर साबित हो रही थी। बरहज-देवरिया सहित अन्य सड़कों पर छोटे-बड़े सभी वाहन लाइट जलाकर चल रहे थे। करूअना-भैदवा मार्ग पर आठ बजे तो दृश्यता 20 मीटर से भी कम थी। बाइक चालको को कोहरे की बूंदे बारिश की फुहार का अहसास करा रही थी। दिन ढलने के साथ ही फिर आसमान में हल्का कोहरा गिरने लगा। मौसम का मिजाज देख किसान चिंतित बरहज: मौसम के बदलते मिजाज ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। आसमान में बादल देख उनके चेहरे स्याह पड़ गए है। किसान धान की मड़ाई और गेहूं की बोआई में जुटे है। खलिहान और छत पर धान पड़ा हुआ है। उन्हें चिंता सता रही है कि अगर बारिश हुई तो बोआई, धान की मड़ाई तो प्रभावित होगी ही। छत और खलिहान में रखा अनाज भी पानी से सड़ जाएगा। बीते पांच दिनों का तापमान दिनांक अधिकतम न्यूनतम 20 नवम्बर 28 16 19 नवम्बर 27 14 18 नवम्बर 28 18 17 नबम्बर। 27 17 16 नवम्बर 27 15 नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में