Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsWeather Fluctuations Cause Surge in Viral Fever and Skin Diseases in Deoria
बदलते मौसम में मेडिकल कालेज में उमड़े मरीज

बदलते मौसम में मेडिकल कालेज में उमड़े मरीज

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। बार-बार मौसम में उतार चढ़ाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ने

Sep 09, 2025 08:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। बार-बार मौसम में उतार चढ़ाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। इससे लोग वायरल फीवर, चर्मरोग, पेट संबंधी बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। मंगलवार को मेडिकल कालेज की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। उमस भरी गर्मी में मरीजों को डाक्टर से दिखाने, पैथोलाजी जांच का सेंपल देने व एक्सरे कराने को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पहले एक्सरे कराने को मरीजों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। बरसात के सीजन में बार-बार मौसम बदलने व अचानक तापमान में उतार-चढ़ाव से बीमारों की संख्या बढ़ने लगी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मौसम में वायरल फीवर का प्रकोप अधिक हो गया है। उमस भरी गर्मी व बीच-बीच में बूंदाबांदी से चर्मरोग के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज की ओपीडी में मरीज खचाखच भरे थे। मेडिसीन विभाग से लेकर हड्डी रोग तक मरीजों की कतार लगी रही। मेडिसीन में महिलाओं, पुरूषों की अलग-अलग लाइन लगी रही। भीड़ अधिक होने से उमस और गर्मी से मरीज बेहाल रहे। लाइन में थकने के बाद कई मरीज फर्श पर निढ़ाल होकर अपना नंबर आने की प्रतीक्षा करने लगे। चर्मरोग विभाग के दोनों कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। मरीजों की संख्या बता रही थी कि इस सीजन में चर्मरोग का प्रकोप बढ़ गया है। बरसात में उमस व गर्मी के चलते नये, पुराने चर्मरोग बढ़ गये हैं। हड्डी रोग विभाग में सामान्य रोगियों के अलावा हादसे, मारपीट में घायल भी डाक्टर से दिखाने, प्लास्टर कराने पहुंचे थे। बगल में एक्सरे कराने को कक्ष के बाहर भीड़ लगी रही। पहले एक्सरे कराने को लेकर मरीजों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। एक एक्सरे टेक्निशियन के नहीं होने से बंद के चलते यह स्थिति हुई थी। पैथोलाजी जांच को सेंपल देने, शुल्क जमा करने वाले काउंटर पर भी मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। शुल्क जमा नहीं होने से कई प्लास्टर कराने वाले मरीज हड्डी रोग के बाहर इंतजार कर रहे थे।