बेटा डॉक्टर, बहू मास्टर राशन कार्ड बनाने को मिन्नतें

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में एक डॉक्टर का बेटा और एक मास्टर की बहू राशन कार्ड बनवाने के लिए अधिकारियों के सामने चिरौरी कर रहे थे। ये लोग आई फोन और बुलेट की सवारी करते हैं, फिर भी राशन कार्ड की जरूरत महसूस कर रहे हैं। डीएसओ ने उन्हें उनकी स्थिति का एहसास कराया और राशन की रिकवरी की चेतावनी दी।

बेटा डॉक्टर, बहू मास्टर राशन कार्ड बनाने को मिन्नतें

देवरिया, निज संवाददाता। एक का बेटा डॉक्टर है और दूसरे की बहू मास्टर, लेकिन राशन कार्ड बनवाने को वह अधिकारी के आगे चिरौरी करते रहे। आई फोन चलाते हैं और बुलेट, कार की सवारी करते हैं, लेकिन उन्हे राशन कार्ड की दरकार है। डीएसओ ऑफिस में राशन कार्ड बनवाने को इस तरह के गरीब भी पहुंच रहे हैं। शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय अन्य पूर्ति निरीक्षकों के साथ लोगों की गैस, कार्ड से संबंधित शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान एक लंबे कद काठी का व्यक्ति ने कहा कि उसका राशन कार्ड कट गया है। वह डीएसओ से फिर से कार्ड बनाने को अपने को भिखारी तक कह डाला।

उसकी भाषा से डीएसओ भी चौक गये। राशन कार्ड की जांच में एक युवक का नाम दर्ज दिखा। डीएसओ के पूछने व्यक्ति ने बताया कि वह उनका बेटा है और एक शहर में डाक्टर है। बेटा डाक्टर है फिर भी राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं। इसके बाद भी वह राशन कार्ड बनवाने को चिरौरी करता रहा। वहीं एक युवक अपनी अध्यापिका पत्नी के साथ पहुंचा। उसकी मां के नाम से बना राशन कार्ड कट गया था। वह फिर से बनाने की मिन्नतें करने लगा। कहने लगा कि वह शहर में और मां गांव में रहती है और गरीब है। पूर्ति निरीक्षक दोनों को बेटे, बहू के कर्तव्य का एहसास कराया और अब-तक के राशन की रिकवरी की चेतावनी दी, तब दोनों वापस लौटे। कुछ दिन पूर्व आई फोन धारक, बुलेट,कार की सवारी करने वाले भी राशन कार्ड बनवाने को पहुंचे थे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।