Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsVoter Registration Process Begins in Deoria for 2026 Assembly Elections
आयोग के निर्देश पर एसआईआर शुरू, गणना प्रपत्र हो रहा वितरित

आयोग के निर्देश पर एसआईआर शुरू, गणना प्रपत्र हो रहा वितरित

संक्षेप: Deoria News - देवरिया में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य शुरू हुआ। बूथ लेबल अधिकारियों ने गणना प्रपत्र का वितरण प्रारंभ किया है। यह कार्य 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 2514 बीएलओ और 255 सुपरवाइजर शामिल हैं।

Wed, 5 Nov 2025 02:33 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

देवरिया, निज संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दृष्टिगत प्रशिक्षण एवं गणना का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया। आयोग के निर्देश पर सर्व प्रथम बूथ लेबल अधिकारियों द्वारा प्रत्येक निर्वाचकों को गणना प्रपत्र का वितरण प्रारंभ कर दिया गया। यह कार्य 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। इसके अलावा सभी बीएलओ व सुपरवाइजर को एसआईआर के लिए प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। जिले में कुल 2514 बीएलओ व इस कार्य की निगरानी के लिए 255 सुपरवाइजर की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही उन्हें प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

9 दिसंबर को निर्वाचक नामावली आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद दावा व आपत्तियां दाखिल करने की तिथि 9 दिसंबर से 8 जनवरी तक रहेगी। नोटिस जारी किए जाने सुनवाई एवं सत्यापन, दावे व आपत्तियों का निस्तारण, गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किए जाने की अवधि 31 जनवरी 2026 तक है। 7 फरवरी को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा। निर्वाचकों को उनके नाम या उनके रिश्तेदारों के नाम से अंतिम विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2003 से मिलान/लिंकिंग हेतु बूथ लेबल अधिकारी अंतिम विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अखिल भारतीय डेटा बेस की सहायता ले सकते हैं। वहीं निर्वाचकों को सम्मिलित करने हेतु प्रपत्र-6 एवं घोषणा प्रपत्र एकत्र करना एवं मिलान/लिंकिंग में उन्हें सहायता प्रदान करना, गणना प्रपत्र को भरने व ईआरओ/एईआरओ को जमा करने में निर्वाचक की सहायता करना प्रत्येक निर्वाचक के घर कम से कम तीन बार भ्रमण करना, विशेष रूप से शहरी मतदाता/अस्थाई प्रवासी गणना प्रपत्र को ऑनलाइन भी भर सकते हैं। आयोग का उद्देश्य है कि समस्त अहर्ता पूर्ण करने वाले नागरिक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हो जाएं एवं निर्वाचक नामावली में दर्ज पता, नाम, आयु व अन्य प्रविष्टियों में मौजूद त्रुटियों को दूर कर दिया जाए तथा कोई भी अनर्ह् मतदाता का नाम निर्वाचक नामावली में न रहे। उधर एसआईआर के लिए प्रशिक्षण के क्रम में मंगलवार को रामपुर कारखाना विकास खंड सभागार में बीएलओ व सुपरवाइजर को विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण को लेकर मास्टर ट्रेनर अभिषेक कुमार पाण्डेय ने प्रशिक्षण दिया। गणना प्रपत्र वितरण की तिथि घोषित होने से रही अफरा-तफरी चुनाव आयोग के निर्देश के बाद त्वरित गति से कार्य करने के निर्देश बाद गणना प्रपत्र को लेकर निर्वाचन कार्यालय के कर्मी परेशान रहे। मंगलवार से यह कार्यक्रम शुरू होने के बाद गणना प्रपत्र तैयार करने के लिए विभागीय कर्मी पूरे दिन जुटे रहे। इसे लेकर लेकर पूरे दिन तैयारी चलती रही। प्रपत्र को तैयार करने में समय लग रहा है। निर्वाचन कार्यालय में वोटर हेल्प लाइन स्थापित जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में मतदाताओं की सुविधा के दृष्टिगत जिला निर्वाचन कार्यालय में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर (वोटर हेल्पलाइन सेंटर-1950 टोल फ्री) स्थापित किया गया है और 4 नवम्बर से संचालित हो गया है। उन्होंने बताया कि उक्त केंद्र पर अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नागरिक अपनी निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, नाम विलोपित (हटाने), प्रविष्टियों में संशोधन कराने, अथवा मतदाता फोटो पहचान पत्र एवं निर्वाचन संबंधी अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह टोल फ्री नंबर 1950 पर उपलब्ध है। जिसके माध्यम से जनपद के नागरिक आसानी से मतदान से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता प्राप्त कर सकते हैं। एसआईआर को लेकर भाजपा ने की बैठक औरा-चौरी स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को एसआईआर को लेकर भाजपा की बैठक हुई। मुख्य अतिथि अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक व जिला प्रभारी संतराज यादव ने सभी पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को 4 नवंबर से शुरू हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान पूर्व विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष राजेश मिश्र, अजय शाही, महामंत्री श्रीनिवास मणि, रविंद्र कौशल, प्रमोद शाही, विजय कुमार दुबे सहित भाजपा नेता मौजूद रहे।