एसडीएम के एप्रूव करने के बाद दर्ज होगा मतदाता सूची में नाम

एसडीएम के एप्रूव करने के बाद दर्ज होगा मतदाता सूची में नाम

संक्षेप:

Deoria News - देवरिया में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य जारी है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार, एसडीएम/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की मंजूरी के...

Sep 11, 2025 05:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

देवरिया, निज संवाददाता। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को देखते हुए जिले में वृहद मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य जारी है। मतदाता सूची में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग समय समय पर दिशा निर्देश जारी कर रहा है। आयोग के फरमान के तहत एसडीएम/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के एप्रूव करने के बाद ही मतदाता का सूची में नाम दर्ज होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में वृहद मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। जो 29 सितम्बर तक चलेगा। इस क्रम में राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा ने सभी जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि वृहद पुनरीक्षण से संबंधित निर्वाचक नामावली में परिवर्धन, संशोधन व अपमार्जन हेतु बीएलओ द्वारा प्रपत्र 16 व 17व 18 तैयार किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

निर्वाचक नामावली के कार्य परिवर्तन अपमार्जन एवं संशोधन हेतु प्राप्त विवरण में प्रारंभिक कार्रवाई बीएलओ द्वारा करके अनुमोदन हेतु सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास भेजी जाती है। इस क्रम में सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उप जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदित डाटा को ही फीडिंग हेतु वेंडर को प्रेषित किया जाता है। जबकि ऑनलाइन ई-बीएलओ एप से प्राप्त परिवर्धन संशोधन एवं अपमार्जन हेतु क्रमशः प्रपत्र 16, 17 व 18 पर प्राप्त विवरण को एईआरओ /एसडीएम द्वारा मिलान करके ही अप्रूव किया जाए तथा अप्रूवल के पश्चात यय डेटा कदापि वेंडर के पास फीडिंग हेतु नहीं भेजा जाएगा। इसके साथ ही अर्ह मतदाताओं द्वारा ऑनलाइन प्राप्त आवेदन को अप्रूव किए जाने से पूर्व एईआरओ/एसडीएम द्वारा यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि उक्त आवेदन ई-बीएलओ एप के माध्यम से पूर्व में अप्रूव न किया गया हो। ई-बीएलओ एप व अर्ह मतदाताओं द्वारा ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों को यदि वेंडर के पास फिटिंग है प्रेषित किया जाता है तो ऐसी स्थिति में परिवर्धन हेतु प्राप्त आवेदन की डुप्लीकेट एंट्री हो जाएगी। ऐसी स्थिति में बीएलओ एप से प्राप्त विवरण 16 17 18 वेंडर हेतु प्रेषित किया जाने वाला विवरण आहार मतदाताओं द्वारा ऑनलाइन प्राप्त आवेदन को अलग-अलग चिन्हित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि वृहद पुनरीक्षण से संबंधित निर्वाचन नामावली में परिवर्धन के दौरान डुप्लीकेट एंट्री न हो इस हेतु दिशा निर्देशों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए लिए संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया जाए। बॉक्स- 1455 बीएलओ की लगी है ड्यूटी: जिले में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए जिले के सोलह विकास खंडों में कुल 1455 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें सदर तहसील में 509, बरहज में 200, भाटपार में 228, रुद्रपुर में 201 व सलेमपुर में 317 बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है।