
3.5 लाख मतदाताओं ने नहीं कराई मैपिंग, जारी होगी नोटिस
Deoria News - देवरिया में मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 98.14 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। 3 लाख 67 हजार 309 मतदाताओं ने अब तक मैपिंग नहीं कराई है, जिन्हें नोटिस भेजा जाएगा। यदि वे अपना विवरण नहीं देंगे, तो उनका नाम निर्वाचक नामावली से काट दिया जाएगा।
देवरिया, निज संवाददाता भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान गुरुवार को समाप्त हो जाएगा। उधर 10 दिसंबर तक के निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में 98.14 प्रतिशत एसआईआर का कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं अब तक 3 लाख 67 हजार 309 मतदाताओं ने मैपिंग नहीं कराया है। ऐसे मतदाताओं को निर्वाचन विभाग नोटिस भेजने के साथ ही इसका जवाब देने के लिए मौका दिया जाएगा। यदि उनके द्वारा मैपिंग नहीं कराया गया तो उनका नाम अपमार्जित हो जाएगा। जिले के सातों विधान सभा क्षेत्रों में कुल 24 लाख 9 हजार 9 मतदाता हैं।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोग द्वारा सातों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची सत्यापन कराया जा रहा है। 4 दिसंबर तक शत प्रतिशत इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाना था लेकिन आयोग ने इसकी समय सीमा बढ़ाते हुए 11 दिसंबर तक कर दिया था। आज सत्यापन का अंतिम दिन है। वहीं जिले में एसआईआर के माध्यम से सभी प्रकार के कुल 23 लाख 64 हजार 186 मतदाताओं का सत्यापन किया जा चुका है। जिसका कुल प्रतिशत 98.14 है। वहीं जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 3 लाख 67 हजार 309 मतदाताओं ने अब तक अपनी मैपिंग नहीं कराया है। विधानसभावार मैपिंग नहीं कराने वाले मतदाताओं के आंकड़ों पर गौर करें तो रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में 59 हजार 541, सदर में 55 हजार 501, पथरदेवा में 35 हजार 195, रामपुर कारखाना में 55 हजार 193, भाटपाररानी में 52 हजार 893, सलेमपुर में 51 हजार 713 व बरहज विधानसभा क्षेत्र में है। जिसका कुल प्रतिशत 15.25 प्रतिशत है। नो मैपिंग वाले मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से ट्रेस कराया जा रहा है कि वे अपना सही विवरण दें। जो भी मतदाता अपना विवरण देने में सक्षम नहीं होंगे उन्हें नोटिस भेजी जाएगी। इसके लिए उनकी सुनवाई होगी अवसर दिया जाएगा। इस दौरान आयोग से निर्धारित 13 विकल्प हैं उस विकल्प के साथ वे एआरओ से संपर्क करेंगे और निर्वाचक नामावली में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। वहीं साक्ष्य नहीं देने पर निर्वाचक नामावली से उनका नाम काट दिया जाएगा। बोले जिम्मेदार जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य 98.14 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में मैपिंग नहीं कराने वाले मतदाताओं की संख्या 3, 67, 309 हैं। जिन्हें नोटिस भेजी जाएगी। यदि वे अपना साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकेंगे तो निर्वाचक नामावली से नाम काट दिया जाएगा। - अवधेश निगम, सहायक निर्वाचन अधिकारी देवरिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


