ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियाजाति नहीं, विकास के नाम पर दें वोट: एके शर्मा

जाति नहीं, विकास के नाम पर दें वोट: एके शर्मा

रुद्रपुर। हिन्दुस्तान संवाद सतासी इण्टर कालेज के ग्राउण्ड में मंगलवार को प्रबुद्ध सम्मेलन...

जाति नहीं, विकास के नाम पर दें वोट: एके शर्मा
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाTue, 26 Oct 2021 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

रुद्रपुर। हिन्दुस्तान संवाद

सतासी इण्टर कालेज के ग्राउण्ड में मंगलवार को प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य एके शर्मा ने कहा कि टूटी सड़कें और जर्जर तटबंध पूर्वांचल की लाचारी हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि दुनिया कहां से कहां चली गई, जबकि पूर्वांचल अभी मूलभूत सुविधाओं तक नहीं पहुंच पाया है। पूर्वांचल की दशा और दिशा हमें बदलनी होगी। राजनीति के साथ रोजगार पैदा करने वाले नेता की पहचान करके हाथ पकड़ना होगा। जाति के आधार पर वोट मत दीजिए और नेता से जाति नहीं बल्कि विकास कार्य पूछिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश का महत्वपूर्ण 25 साल का समय पिछली सरकार में बैठे लोगों ने बबार्द कर दिया। बरहज के भाजपा विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि जनप्रतिनिधि 24 घण्टे का जनता का नौकर होता है। आयोजक समाजसेवी व उद्योगपति संजय तिवारी ने प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत करते हुए सम्मेलन में आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव व सभा कुंवर ने भी समारोह को संबोधित किया। जबकि ममता पाण्डेय ने स्वागत किया। संचालन पंकज शुक्ल ने किया। इस दौरान भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक रमेश सिंह, मण्डल राम सन्तोष शुक्ल, सभासद जितेन्द्र गुप्ता, जिपं सदस्य सुनील निषाद, निशिरंजन तिवारी, संजय राव, संगम धर द्विवेदी, सीपी सिंह, झबलू पाण्डेय, प्रभुनाथ निषाद, राजेश मिश्र, जनार्दन राव, विनोद तिवारी, कामेश्वर पाण्डेय, दिवाकर मिश्र, ब्रह्मा मल्ल, कामेश्वर पाण्डेय, राज कुमार गुप्ता, राजन सिंह, केपी सिंह, मनमथ त्रिपाठी, ई.सुशील चन्द्र गुप्त, नवीन यादव, रतन शुक्ल, मोहन पाठक, शिवहरि त्रिपाठी, अवनीश शुक्ल, सौरभ गुप्ता, रामाश्रय यादव, भीमसेन राजभर आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें