युवती से बदसलूकी करने का वीडियो वायरल, खलबली
Deoria News - मदनपुर के एक गांव में चकमार्ग पर आधा दर्जन युवकों द्वारा एक युवती के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में युवती गिड़गिड़ाते हुए उन युवकों से बचने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की बात कही है।

मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव स्थित चकमार्ग पर आधा दर्जन की संख्या में युवकों द्वारा युवती का बांह पकड़कर उसे रोककर पता पूछने के बहाने बदसलूकी करते देखे जा रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही खलबली मच गई। मामले में पुलिस द्वारा कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की बात सामने आ रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।सोशल प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे वीडियो में चार-छह युवकों के बीच घिरी युवती गिड़गिड़ा रही है। सभी युवक सरेआम युवती का मोबाइल से फोटो बनाते हुए उसे परेशान कर रहे हैं।
युवती उनके चंगुल से छूट कर भागना चाह रही है। लेकिन सभी जबरदस्ती उसका बांह पकड़कर खींचते हुए नाम-पता पूछ रहे हैं। जबकि किसी गब्बरा को फोन करने की बात कह रहे हैं। सभी युवक कहां जात बालू कहते हुए उसका राह रोक रहे हैं। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


