ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, विरोध पर हाथापाई

Jan 26, 2026 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share Share
Follow Us on

Deoria News - गौरीबाजार में बैतालपुर डिपो के पास एक सरकारी होमगार्ड से बदसलूकी और हाथापाई का मामला सामने आया है। युवकों ने होमगार्ड से डंडा छीनने का प्रयास किया। यह घटना वीडियो में कैद हो गई है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बदसलूकी, विरोध पर हाथापाई

गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। बैतालपुर डिपो के पास ड्यूटी पर तैनात एक सरकारी होमगार्ड से बदसूली और विरोध करने पर हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना के दौरान एक युवक द्वारा होमगार्ड से डंडा छीनने का प्रयास भी किया गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम बैतालपुर डिपो के पास स्विप्ट कार और मैजिक वाहन के बीच हुए विवाद को शांत कराने पहुंचे होमगार्ड के साथ कुछ युवकों ने अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान होमगार्ड से जबरन वसूली का प्रयास किया गया और विरोध करने पर हाथापाई हुई।

जाम की स्थिति बिगड़ने लगी तो मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कैमरा चलते देख उग्र युवक वहां से फरार हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और कार्रवाई की बात कही जा रही है। इस घटना को लेकर आम लोगों में इस बात को लेकर काकी चर्चा है कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में वर्दी व कानून का खौफ कम होता जा रहा है। जिससे आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;