Deoria News: मौसम में बदलाव व गर्मी से आई फ्लू से हो रहे पीड़ित, आंख के मरीज बढ़े

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: देवरिया में मौसम के बदलाव के साथ-साथ वायरल कंजक्टीवाइटिस और एलर्जी के मामलों में वृद्धि हो रही है। मरीजों को आंख में लाली, पानी आने और दर्द जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में इस तरह के 234 मरीजों का इलाज हुआ, जिनमें से 60-70 गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।

मौसम में बदलाव व गर्मी से आई फ्लू से हो रहे पीड़ित, आंख के मरीज बढ़े
मौसम में बदलाव व गर्मी से आई फ्लू से हो रहे पीड़ित, आंख के मरीज बढ़े

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। मौसम बदलने व गर्मी का सेहत के साथ ही आंख पर असर पड़ है। लोग वायरल कंजक्टीवाइटिस (आई फ्लू), एलर्जी से पीड़ित हो रहे हैं। आंख में लालीपन, पानी आने, चुभन, दर्द, आंख चिपकने सहित अन्य दिक्कत लोगों को हो रही है। मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में इस तरह के लक्षण के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टर दवा के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। मौसम में परिवर्तन हो रहा है। बारिश, धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। वातावरण में नमी की वजह से वायरस का संक्रमण बढ़ा है। इसकी वजह से लोग वायरल कंजक्टीवाइटिस से संक्रमित हो रहे हैं।

आंख में लालीपन, दर्द, चुभन, जलन, पानी आने व आंख चिपने, खुजली की समस्या हो रही है। इसके अलावा एलर्जी की दिक्कत हो रही है। आंख व नाक से पानी, छींक आ रही है। इस तरह की समस्या के पीड़ित लोग मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। सोमवार को करी 234 मरीजों का इलाज किया गया। इसमें करीब 60-70 इन बीमारियों से ग्रसित मरीज रहे। इसमें बच्चे भी थे। मरीजों को ठीक होने में पांच से सात दिन का समय लग रहा है।मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम में बदलाव से आंख में दिक्कत होती है। लोग वायरल कंजक्टीवाइटिस की चपेट में आते हैं। आंख में लालीपन, चुभन, दर्द, आंख से पानी आने, चिपकने की दिक्कत होती है। यह एक व्यक्ति से दूसरे में फैलती है। आंख को हाथ से बार-बार छूने से दिक्कत बढ़ सकती है। साथ ही एलर्जी से पीड़ित हो रहे हैं। आंख व नाक से पानी, छींक आती है, वहीं आंख में खुजली होती है। इस मौसम में तेज एसी, कूलर की हवा से आंख में सूजन हो जाता है, जिससे परेशानी हो सकती है। आइसक्रीम, शीतल पेयपदार्थ के सेवन से भी आंख में दिक्कत आ सकती है। इससे बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। वायरल फ्लू की समस्या होने पर आंख को हाथ से न छुएं, आंख को मसलें, रगड़े नहीं, साफ रुमाल व सूती कपड़ा रखें, उससे आंख पोछें, साफ-सफाई पर ध्यान रखें, फ्रीज की ठंडी चीजों का सेवन न करें, हाथ से आंख मसलने के बाद दूसरी आंख पर ले जाने से संक्रमण बढ़ता है। साथ ही एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है, ऐसे में सतर्कता जरूरी है। एकाएक आंख में लालीपन, दर्द व अन्य परेशानी होने पर अपने मन से दवा व ड्राप का इस्तेमाल न करें। गलत दवा से आंख को खतरा हो सकता है। आंख में परेशानी होने पर नेत्र रोग विशेषज्ञ की सलाह पर ही दवा लें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: मौसम में बदलाव व गर्मी से आई फ्लू से हो रहे पीड़ित, आंख के मरीज बढ़े