दो पक्षों में हुई मारपीट में वृद्ध की मौत, पांच लोग घायल
Deoria News - बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदी में मिट्टी रखने को लेकर
बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदी में मिट्टी रखने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक पक्ष के पांच लोगों को इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।मवाज़ा यादव व बाबूलाल के बीच भूमि विवाद है। शुक्रवार को विवादित स्थल पर बाबूलाल के पुत्र द्वारा मिट्टी डाले जाने को लेकर मवाज़ा यादव ने विरोध जताया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ।
देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। जमकर लाठी डंडे चले। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के वृद्ध एवं महिलाओं को भी नहीं बक्शा। घर के भीतर तक दौड़ा कर पीटा। घटना में एक पक्ष से मुवाजा यादव (70) पुत्र अलगू, कांता यादव (80) पुत्र अलगू, जय राम यादव (38) पुत्र मवाज़ा, कलमी देवी (68) पत्नी मवाज़ा, ममता देवी (35) पत्नी जयराम गम्भीर रूप से घायल हो गए। लहूलुहान अवस्था मे उनको इलाज के लिए मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। दूसरे पक्ष के शिवकुमार यादव को चोट लगी। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मवाज़ा की मौत हो गई। जयराम ने आठ लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि ग्राम प्रधान समेत तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर मुकदमे की कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


