खेल के विवाद में चाकूबाजी, किशोर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
सीतापट्टी गांव में बच्चों के बीच खेल के दौरान विवाद हुआ, जो हिंसक हो गया। जीशान (13) को चाकू लगने से गंभीर चोट आई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बंजरिया बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तरकुलवा थाना क्षेत्र के सीतापट्टी गांव में बच्चों के बीच खेल के दौरान शुरू हुआ विवाद रविवार को हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान एक किशोर चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।सीतापट्टी गांव निवासी जीशान (13) पुत्र जमशेद और तनवीर पुत्र सबरे आलम के बीच दो दिन पूर्व खेल के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसी विवाद को लेकर रविवार सुबह दोनों पक्षों के बीच फिर कहासुनी व मारपीट शुरू हो गयी। इसी दौरान जीशान की पीठ में चाकू लग गया, जिससे वह मौके पर ही ज़मीन पर अचेत होकर गिर गया।
लोगों ने घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरकुलवा पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


