बिना सेक्रेटरी के चल रहे हैं रामपुर कारखाना के सात गांव

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

रामपुर कारखाना के सात गांव सेक्रेटरी की कमी से प्रभावित हैं। पिछले महीने सेवानिवृत्त हुई सेक्रेटरी की जगह अब तक कोई नई नियुक्ति नहीं हुई है। इस कारण विकास कार्य ठप हो गए हैं और ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ब्लॉक मुख्यालय जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से सेक्रेटरी की तैनाती की मांग की है।

बिना सेक्रेटरी के चल रहे हैं रामपुर कारखाना के सात गांव

रामपुर कारखाना (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। विकासखंड रामपुर कारखाना के सात गांव बिना सेक्रेटरी के ही चल रहे हैं। एक महीने पहले सेक्रेटरी के सेवानिवृत होने से कुर्सी खाली पड़ी है। सेक्रेटरी की तैनाती नहीं होने से विकास कार्य अवरुद्ध होने के साथ-साथ जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र भी नहीं मिल पा रहा है। एक गांव के प्रधान पति ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र देकर सेक्रेटरी के तैनाती की मांग की है। स्थानीय विकासखंड के सहबाजपुर, पोखारभिंडा ईश्वरी प्रसाद, रामपुर चंद्रभान, सवरेजी खर्,ग सवरेजी मनी, केसरपुर और करमहा ग्राम पंचायत की सेक्रेटरी रही धर्मावती यादव मई महीने के अंतिम सप्ताह में सेवानिवृत हो गई।

सेवानिवृत होने के लगभग एक महीने बाद भी इन गांव में सेक्रेटरी की तैनाती नहीं की गई। इसके चलते विकास कार्य ठप पड़े हैं। वहीं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र एवं परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। सभी ग्राम पंचायत के प्रशासक ने कई बार एडीओ पंचायत और खंड विकास अधिकारी से लेकर डीपीआरओ तक सेक्रेटरी की तैनाती करने की मांग की। बावजूद इसके अभी तक किसी की तैनाती नहीं हुई है।गुरुवार को शाहबाजपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान/ प्रशासक पति मुन्ना यादव ने मुख्य विकास अधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया। दिए शिकायती पत्र में मुन्ना यादव का कहना है कि कई बार ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों से सेक्रेटरी की तैनाती करने की मांग की गई। सेक्रेटरी की तैनाती नहीं किए जाने से सारे काम ठप पड़े हैं। ग्रामीणों को जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। सेक्रेटरी नहीं होने से उन्हें प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।