सोंदा ताल में पोकलेन से मिट्टी खान, ग्रामीणों ने रोका

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - सोनूघाट के सोंदा ताल में मिट्टी खनन के दौरान ग्रामीणों ने विरोध किया और खनन को रोक दिया। खनन विभाग की अनुमति न दिखाने पर मशीनें छोड़कर खनन करने वाले फरार हो गए। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट जाकर ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सोंदा ताल में पोकलेन से मिट्टी खान,  ग्रामीणों ने रोका

सोनूघाट(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। शहर की परिसीमा में सोंदा ताल में बुधवार को पोकलेन से मिट्टी खनन किया जा रहा था। रात के अंधेरे में काफी गहराई से मिट्टी खनन होने की सूचना पर दर्जनों ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर रोक दिया। ग्रामीणों के विरोध को देख खनन करने वाले कुछ मशीनों को छोड़कर फरार हो गये। ग्रामीणों के मांगने पर वह खनन विभाग की अनुमति नहीं दिखा सके। देवरिया नगर पालिका परिषद के अंतर्गत सोंदा ताल में रात के अंधेरे में कई डंफर लगाकर एनएच निर्माण को मिट्टी निकाला जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए रोक दिया।

कार्यदाई संस्था के जिम्मेदार द्वारा खनन विभाग का अनुमति नहीं दिखाई जाने पर नाराज ग्रामीणों ने खुदाई कर रहे हैं पोकलेन और ट्रक को रोक दिया। गुरूवार को सभासद शिवानंद मिश्र के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंच ज्ञापन सौंप कर कार्यवाही की मांग की। वार्ड नंबर 15 सोंदा के सभासद शिवांनंद मिश्र ने बताया कि सड़क के टेंडर में मिट्टी फिलिंग का भी स्टीमेट बनाया जाता है। मिट्टी खुदाई करा रहे कम्पनी के कर्मचारी ने उन्हे खुदाई के आदेश की प्रति झटके में दिखाकर ले लिया गया। नगर पालिका परिषद में बिना पैसा जमा कराए ही मानक के विपरीत मिट्टी निकलवाया जाना विधि संमत नहीं है। उन्होंने तात से मिट्टी खनन पर स्थायी रोक लगाने की मांग की। अपर उप जिलाधिकारी अवधेश निगम ने बताया कि सदर एसडीएम किसी कार्य से हाईकोर्ट गई थी, तहसीलदार से बात कर उन्होंने उचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।कोट---सोंदा ताल का सौंदर्यीकरण करने को मिट्टी खनन करने को विभाग से अनुमति दिया गया था, इसकी समय सीमा समाप्त हो गयी है। संबंधित को नवीनीकरण कराने का निर्देश दिया गया है।जितेन्द्र कुमार शर्मा, जिला खनन अधिकारी, देवरिया

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।