सड़क निर्माण को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी

Mar 14, 2026 02:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - विकास खंड लार के रोपन छपरा गांव में ग्रामीणों का सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना जारी है। 'रोड नहीं तो वोट नहीं' के नारे लगाते हुए ग्रामीणों ने रामजानकी मंदिर के पास प्रदर्शन किया। लंबे समय से सड़क खोदकर छोड़ने और निर्माण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

सड़क निर्माण को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी

लार, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड लार के रोपन छपरा गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। “रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगाते हुए ग्रामीण रामजानकी मंदिर के पास एकत्र हुए और जोरदार प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन 6 मार्च को पैदल मार्च के बाद शुरू हुआ था।ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क खोदकर छोड़ दिया गया है। लेकिन इसका निर्माण नहीं कराया गया। यह सड़क रोपन छपरा को रतनपुरा, परासी चकलाल, गौरा पाण्डेय बलुआ गौरी, गौरी अमेठिया, एकसरहा, चौहान टोला और सियरही सहित कई गांवों से जोड़ती है।

सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मार्ग पर धूल उड़ती रहती है और आए दिन वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं, जिससे वाहनों को भी नुकसान पहुंचता है।कई आश्वासनों के बावजूद सड़क का काम शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी नाराजगी कभी भी फूट सकती है। इस बीच शुक्रवार को धरने पर बैठे विमलेश कुशवाहा उर्फ जनक कुशवाहा के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एक डॉक्टर टीम को निर्देशित किया गया।इस प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य विमलेश उर्फ जनक कुशवाहा, ग्राम प्रधान दीपेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, जीउत कुमार साहनी, कमलावती देवी, वेवी देवी, शैलेन्द्र, पुनीत दुबे, पूर्व प्रधान अक्षयबर साहनी, चम्पा देवी, गीता देवी, गुलजारी देवी, मीना देवी, गुलाबी देवी, छठि देवी, चिंता देवी, धर्मेन्द्र सिंह, हरिकांत साहनी, राम विचारी साहनी, अजय सिंह, उमेश पाण्डेय, त्रिभुवन सिंह, राजकुमार सिंह और राजेश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।