पांच दिन में कैसे पूरा होगा चार लाख 33 हजार मतदाताओं का सत्यापन

Mar 06, 2026 02:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया जिले में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 10 लाख 39 हजार संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन होना है। हालांकि, केवल पांच दिन बचे हैं और अब तक सिर्फ 6 लाख 52 हजार 72 मतदाताओं का सत्यापन हुआ है। आयोग ने समय सीमा बढ़ाकर 10 मार्च निर्धारित की है।

पांच दिन में कैसे पूरा होगा चार लाख 33 हजार  मतदाताओं का सत्यापन

देवरिया, निज संवाददाता। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में 10 लाख 39 हजार संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन होना है। जबकि सत्यापन कार्य पूर्ण करने के लिए महज पांच दिन और शेष रह गया है। ऐसे में पांच दिन में 4 लाख 33 हजार मतदाताओं का सत्यापन पूरा करना आसान नहीं होगा। वहीं सत्यापन की सुस्त रफ्तार के चलते में 70 वें स्थान पर जिले की रैंकिंग है।आगामी त्रिस्तरीय पंचायत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के 16 विकास खंडों के 1121 ग्राम पंचायतों के 10 लाख 39 हजार 81 संभावित डुप्लीकेट वोटरों का बीएलओ के माध्यम से सत्यापन करने का निर्देश है।

वहीं आयोग द्वारा सत्यापन के लिए निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद भी सत्यापन की स्थिति बेहद खराब है। इसे देखते हुए आयोग ने 16 मार्च तक इसकी तिथि बढ़ाते हुए हर हाल में इसे पूर्ण करने का निर्देश दिया है। वहीं अब तक 10 लाख 39 हजार 81 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के सापेक्ष 5 मार्च तक मात्र 6 लाख 52 हजार 72 मतदाताओं का सत्यापन हुआ है। सत्यापन के आंकड़ों पर गौर करें सलेमपुर विकास खंड में 69124, बनकटा 64170, भाटपाररानी 60194, रुद्रपुर 42345, रामपुर कारखाना 31808, भागलपुर 37172, लार 33086, भलुअनी 38078, भटनी 39355, पथरदेवा 27295, बैतालपुर 35571, देसही देवरिया 19867, बरहज 23638, तरकुलवा 17284, देवरिया सदर 31047 व गौरीबाजार में अब तक सत्यापन कार्य हुआ है। जिसका 58.2 प्रतिशत है।सलेमपुर विकास खंड सत्यापन में अव्वलडुप्लीकेट मतदाता सूची सत्यापन में जिले में सलेमपुर विकास खंड सबसे अव्वल है। यहां 91.86 प्रतिशत सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका है। जबकि दूसरे स्थान पर बनकटा विकास खंड है यहां 82.89 व तीसरे स्थान पर भाटपाररानी है यहां 82.11 प्रतिशत सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका है।आयोग ने बढ़ाई थी समय सीमासत्यापन कार्य के लिए आयोग ने आयोग ने 20 फरवरी तक का मौका दिया था लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी सत्यापन की रफ्तार बेहद ही खराब रही। आयोग ने इसके सत्यापन की समय सीमा बढ़ाते हुए हर हालमें 10 मार्च इसे पूर्ण करने का मौका दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।