देवरिया में अराजकतत्वों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत की प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश

Feb 06, 2026 10:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के बंगरा बाजार चौराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

देवरिया में अराजकतत्वों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत की प्रतिमा तोड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश

भाटपाररानी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र के बंगरा बाजार चौराहे पर स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत ‘खजड़ी वाले’ की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने गुरुवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह होते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब लोग बाजार पहुंचे तो चौराहे पर लगी भागवत भगत की प्रतिमा टूटी हुई पड़ी थी। देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों ने इस कृत्य को स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान से जोड़ते हुए कड़ी नाराजगी जताई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना में शामिल अराजकतत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस भी सतर्क है और मामले की जांच में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।