
10 लाख 39 हजार संभावित डुप्लीकेट वोटरों का होगा सत्यापन
Deoria News - देवरिया में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 10,39,081 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का निर्देश दिया है। सभी विकास खंडों के नोडल अधिकारियों को सत्यापन कार्य को जल्द पूरा करने का आदेश दिया गया है। यह प्रक्रिया मतदान केंद्रों और दावों के निस्तारण के बाद पूरी की जाएगी।
देवरिया, निज संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के 16 विकास करो के 10 लाख 39 हजार 81 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का निर्देश दिया है। आयोग ने ऐसे मतदाताओं के सत्यापन की सूची पंचायत एवं नगर निकाय कार्यालय को भेज दी है। वहीं आयोग के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रेम नारायण सिंह ने सभी खंड विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए सत्यापन करने का निर्देश दिया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के 16 विकास खंडों के 1121 ग्राम पंचायत के मतदाताओं के अनंतिम सूची प्रकाशित कर दी है।
वहीं दावे व आपत्तियां दर्ज कराने का काम चल रहा है। इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले में 10 लाख 39 हजार 81 संभावित डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन की सूची भेजा है। जिसका बीएलओ के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा। आयोग द्वारा जिले के 16 विकास खंडों में विकास खंडवार संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की जो सूची उपलब्ध कराई है वह इस प्रकार है। जिसमें देसही देवरिया विकास खंड में 43 हजार 123, सलेमपुर में 75 हजार 252, भाटपाररानी में में 73 हजार 310, रुद्रपुर में 60 हजार 334, भलूअनी में 70 हजार 285, तरकुलवा में 40 हजार 253, बरहज में 54 हजार 894, भागलपुर में 61 हजार 849, बैतालपुर में 75 हजार 214, पथरदेवा में 55 हजार 874, लार में में 60 हजार 381, गौरीबाजार में में 86 हजार 69, रामपुर कारखाना में 51 हजार 796, देवरिया सदर में 75 हजार 125, बनकटा में 77 हजार 414 व भटनी विकास खंड में में 77 हजार 605 मतदाताओं का सत्यापन होगा। उधर सूची सत्यापन, मतदान केंद्रों/स्थलों के सत्यापन, दावे आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत हस्त लिखित पांडुलिपियों (परिवर्धन/संशोधन/अपमार्जन) को लेकर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित कार्यकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं उन्होंने संभावित डुप्लीकेट वोटरों के सत्यापन को लेकर सभी खंड विकास अधिकारियों को नोडल नामित करते हुए इसे जल्दी से पूर्ण कराने का निर्देश दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




