444 स्कूल वाहनों का इंटीग्रेटेड पोर्टल पर नहीं हुआ रजिस्ट्रेशन

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में स्कूल वाहनों का रजिस्ट्रेशन समय सीमा बीतने के बाद भी पूरा नहीं हुआ है। 444 वाहनों का रजिस्ट्रेशन अभी बाकी है। सरकार ने सभी स्कूल वाहनों का यूपी इंटीग्रेटेड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया है। बिना रजिस्ट्रेशन वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

444 स्कूल वाहनों का इंटीग्रेटेड पोर्टल पर नहीं हुआ रजिस्ट्रेशन

देवरिया, निज संवाददाता। समय-सीमा बीत जाने के बाद भी सभी स्कूल वाहनों का इंटीग्रेटेड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। अभी भी 4 सौ 44 वाहनों का रजिस्ट्रेशन बाकी है। एआरटीओ विभाग इन वाहनों का ब्योरा एकत्रित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने सभी स्कूल वाहनों का यूपी इंटीग्रेटेड व्हीकल पोर्टल पर 1 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया है। जनपद में 4 हजार 3 सौ 89 स्कूलों के करीब 1456 स्कूल वाहन आरटीओ विभाग में पंजीकृत हैं। 15 अप्रैल रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन था। बीते सप्ताह सीडीओ राजेश कुमार सिंह ने पोर्टल पर वाहनों के शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन के लिए स्कूल प्रबधंकों के साथ बैठक की थी, लेकिन निर्धारित समय तक 1 हजार 12 स्कूल वाहनों का ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हुआ है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि पोर्टल पर स्कूल का यू डायस कोड, वाहनों का नंबर, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा, परमिट, चालक का लाइसेंस व अन्य कई दस्तावेज अपलोड करने हैं, लेकिन अभी तक कई स्कूल वाहनों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है। बिना रजिस्ट्रेशन वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है।-------------------------------------सरकारी स्कूलों को भी देनी है जानकारीपरिवहन आयुक्त के पत्र के अनुसार इंटीग्रेटेड पोर्टल पर माध्यमिक शिक्षा परिषद (सहायता प्राप्त), बेसिक शिक्षा परिषद व मदरसा बोर्ड के संचालित सभी सरकारी स्कूलों को भी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर किसी स्कूल में वाहन नहीं चलता हो तो भी उन्हें इस आशय का शपथ पत्र पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसके पीछे सरकार की मंशा है कि स्कूल संचालक प्रशासन को झांसे में रखकर वाहन का संचालन न करा सकें।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।