
समस्या व सदस्यता अभियान पर शिक्षकों ने बनाई रणनीति
Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार
देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को बीआरसी स्थित शिक्षक भवन पर हुई। जिसमें शिक्षकों की वर्तमान समस्या व सदस्यता अभियान को पूर्ण करने की रणनीति बनाई गई। संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए टीईटी सम्बन्धी निर्णय से बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है। संगठन के प्रदेश नेतृत्व द्वारा इसके लिए कोई ठोस रणनीति बनाई जाएगी। शिक्षकों के हित में विधि- विशेषज्ञ से राय विमर्श करते हुए पुनर्विचार की मांग की जाएगी। शिक्षक अपने पठन- पाठन संबंधी कार्य बिना तनाव के सुचारू रूप से करें।

जिलामंत्री आनन्द प्रकाश यादव ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ की वार्षिक सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक शिक्षकों को अपना सदस्य बनाने की जरूरत है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सत्य प्रकाश सिंह ने विलय, चयन वेतनमान, वेतन कटौती एवं शिक्षामित्रों को पुरानी पेंशन, बीएलओ ड्यूटी की विसंगतियों को दूर करने की मांग की। संचालन जिला संयुक्त मंत्री ऋषिकेश जायसवाल ने किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष जयप्रकाश मणि, बैजनाथ पति त्रिपाठी, सफीक अहमद खान, विनोद कुमार मिश्र, जयप्रकाश सिंह, नित्यानन्द यादव, रविन्द्र कुमार पाण्डेय, संदीप कुमार द्विवेदी, सरिता जायसवाल, संजय कुमार मिश्र, बृजेश राव, सत्येन्द्र कुमार सिंह, नरेन्द्र प्रताप यादव, ओमप्रकाश शुक्ल आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




