10 केंद्रों पर होगी दारोगा की भर्ती परीक्षा, हिस्सा लेंगे 13440 अभ्यर्थी
Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 व 15 मार्च

देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 व 15 मार्च को जिले में होगी। परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 13440 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। सुरक्षा को पुख्ता इंतजाम होगा और सीसी कैमरे की निगरानी में यह परीक्षा पूरी की जाएगी। एएसपी आनंद कुमार पांडेय ने सोमवार को परीक्षा केंद्र व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा होनी है। परीक्षा प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में होगी और हर शिफ्ट में 3360 अभ्यर्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे। इसके लिए जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा को सकुशल व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। दोपहर को एएसपी आनंद कुमार पांडेय ने केंद्र व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसी कैमरों की स्थिति, प्रवेश एवं निकास द्वारों की निगरानी, परीक्षार्थियों की चेकिंग व्यवस्था तथा परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव संबंधी की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही अथवा संदिग्ध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक परीक्षार्थी की प्रवेश से पूर्व सघन तलाशी ली जाए, जिससे किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अथवा प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा कक्ष में ले जाने से रोका जा सके।इसके अलावा उन्होंने स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया तथा वहां रखी जाने वाली परीक्षा सामग्री की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम में सीसी कैमरों की सतत निगरानी रखी जाए तथा वहां केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए। साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए आवश्यक पुलिस प्रबंध/तैयारियों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


