महापुरुषों की मूर्तियों का होगा सौंदर्यीकरण

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - उत्तर प्रदेश सरकार ने महापुरुषों के सम्मान हेतु डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना की शुरुआत की है। इसके तहत जनपद में सार्वजनिक स्थलों पर मूर्तियों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा से 10 स्थानों का चयन कर स्मारकों का कायाकल्प किया जाएगा। इस योजना में अधिकतम 10 लाख का बजट निर्धारित किया गया है।

महापुरुषों की मूर्तियों का होगा सौंदर्यीकरण

देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महापुरुषों के सम्मान एवं उनके विचारों के संरक्षण को शुरू की गई डॉ. बी.आर. आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत जनपद में सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित महापुरुषों की मूर्तियों का संरक्षण, सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। योजना के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 10-10 स्थलों का चयन कर स्मारकों का कायाकल्प किया जाएगा। जनपद में भी चिन्हित स्थलों का सर्वेक्षण कर सूची तैयार की जा रही है। योजना के तहत मूर्तियों को सुरक्षित रखने के लिए टिकाऊ शेड का निर्माण, अतिक्रमण रोकने हेतु बाउंड्रीवॉल या रेलिंग के साथ गेट की व्यवस्था तथा समग्र सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।

हरित क्षेत्र, बैठने के लिए बेंच, पाथवे एवं रात्रि में बेहतर दृश्यता के लिए सोलर लाइट सहित प्रकाश व्यवस्था विकसित की जाएगी। सार्वजनिक स्थल पर 31 दिसंबर-25 तक स्थापित मूर्तियों का चयन किया जायेगा। आवेदन सम्बन्धित बीडीओ,जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिलाधिकारी के समक्ष दिया जा सकता है। प्रत्येक स्थल पर संबंधित महापुरुष के जीवन एवं योगदान की जानकारी प्रदर्शित करने हेतु मानक आकार का सूचना पट्ट भी लगाया जाएगा, जिससे आमजन विशेषकर युवाओं को प्रेरणा मिल सके। योजना के लिए प्रति स्थल अधिकतम 10 लाख का बजट निर्धारित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यों का क्रियान्वयन खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से तथा शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों द्वारा कराया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यदायी संस्थाओं का चयन किया जायेगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।