मुख्य अभियंता ने की ओटीएस योजना की समीक्षा

Jan 25, 2026 09:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया में मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल ने बिजली बिल समाधान योजना की समीक्षा की। उन्होंने बकायेदार उपभोक्ताओं को योजना का लाभ उठाने के लिए जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया। तीसरे चरण की शुरुआत 1 फरवरी से होगी, जिसमें ब्याज में शत प्रतिशत छूट और चोरी के मामलों में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी।

मुख्य अभियंता ने की ओटीएस योजना की समीक्षा

देवरिया, निज संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही बिजली बिल समाधान योजना को लेकर शनिवार को मुख्य अभियंता गोरखपुर पंकज अग्रवाल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ योजना की समीक्षा की। उन्होंने योजना में अधिक से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए जागरूकता व प्रचार प्रसार का निर्देश दिया। मुख्य अभियंता अग्रवाल ने कहा कि योजना का दूसरा चरण अब लगभग समाप्त होने को है। इसे देखते हुए अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इस योजना के बारे में बढ़कर उन्हें बकाया भुगतान करने के लिए जागरूकता लाई जाए। उन्होंने कहा कि 1 फरवरी से तीसरा चरण शुरू हो जाएगा।

जिसमें पहले वह दूसरे चरण की योजना से केवल मूलधन के बकाए में ही कम छूट है। जबकि ब्याज में शत प्रतिशत की छूट है। वहीं चोरी के मामलों में भी 50 प्रतिशत की छूट है। उपभोक्ता इसका योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बैठक में मौजूद चारों डिविजनों के अधिशासी अभियंताओं को अभियान चलाकर अधिक से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया। जिससे कि इस योजना में छूट का लाभ बकायेदार उपभोक्ताओं को मिल सके। बैठक में अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह, सदर अधिशासी अभियंता चंद्रमा प्रसाद, गौरी बाजार नरेंद्र प्रकाश, सलेमपुर आदित्य पांडे, बरहज अरविंद कुमार मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।